फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga's water level dropped by half a meter in 12 hours.

Bhadohi News: 12 घंटे में आधा मीटर घटा गंगा का जलस्तर

Mon, 24 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level dropped by half a meter in 12 hours.
रामपुर गंगा घाट पर बढा जलस्तर। संवाद
10 दिनों से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर रविवार से घटने लगा। 12 घंटे में जलस्तर में आधा मीटर की कमी दर्ज की गई। जलस्तर चार से पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि हवाओं के कारण गंगा में लहरें उठ रही है। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल के मुताबिक रविवार शाम छह बजे तक जलस्तर 76.280 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को गंगा का जलस्तर 76.780 मीटर था।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर करीब 10 दिनों तक बढ़ रहा था। इससे 77 मीटर तक पानी पहुंच गया था। रविवार की सुबह से ही पानी में घटाव शुरू हो गया। अबकी बार चेतावनी बिंदु 80.220 मीटर से तीन मीटर पहले ही गंगा का पानी रह गया। पानी कम होने से सीतामढ़ी गंगा घाट की सीढ़ी अब दिखने लगी है। रामपुर घाट पर गंगा का पानी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास आने से पहले ही कम होने लगा है। रामपुर गंगा घाट के निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed