फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga is rising rapidly, water level increased by 0.75 meters

Bhadohi News: तेजी से बढ़ रहीं गंगा, 0.75 मीटर बढ़ा जल स्तर

Mon, 29 Jul 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga is rising rapidly, water level increased by 0.75 meters
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और नदियों का पानी छोड़ने से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। महज 24 घंटे में ही गंगा के जलस्तर में 0.75 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जलस्तर में वृद्धि जारी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया था, लेकिन शनिवार दोपहर से फिर बढ़ोतरी होने लगी है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 69.700 मीटर पार कर गया है। दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ाव आया है। हालांकि अभी किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने से कोनिया क्षेत्र के गंगा कटान प्रभावित गावों के किसान एक बार फिर से चौकन्ने हो गए हैं। सीतामढ़ी गंगा घाट पर पूजा पाठ कराने वाले घनश्याम दूबे ने बताया कि शनिवार दोपहर से जल स्तर में वृद्धि शुरू हुई। पानी तेजी से बढ़ रहा है। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ा है, लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed