फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gang rape case filed against four including Deegh block chief

डीघ ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gang rape case filed against four including Deegh block chief
विधायक ज्ञानपुर विजय मिश्रा के भतीजे डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा की मुश्किलें अब बढ़ने लगी हैं। दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने सहित कुल 18 मामलों में आरोपी मनीष के खिलाफ मंगलवार की रात सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने और एससी-एसटी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। ऊंज थाने में दर्ज किए गए इस मुकदमे में मनीष के साथ एक और नामजद और दो अज्ञात शामिल हैं। मनीष को मंगलवार की शाम ही पुलिस ने गिरफ्तार कर वाराणसी के जैतपुरा थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वह सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा किसी कार से आए और अपने गांव ले गए। घटना मार्च 2019 की है। आरोप है कि घर पर गेहूं साफ कराने व पुन: गाड़ी से भेजने का भरोसा देकर मनीष व उनके साथी ने गाड़ी में बैठा लिया। नवधन के पास एक मकान में ले गए और कमरे में ले जाकर मनीष व उनके साथी सुरेश केसरवानी ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी भी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस घटना के बाद जान से मारने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो अन्य साथियों के साथ सीतामढ़ी क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की घटना केे अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था। उसी आधार पर मनीष मिश्रा, सुरेश केसरवानी व दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एसएसी-एसटी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऊंज थाने की थाना प्रभारी पूजा कौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed