फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gandhi Jayanti Shastri Remembered

जयंती पर याद किए गए बापू-शास्त्री

Sat, 03 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 03 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti Shastri Remembered
विभिन्न राजनीतिक दलों ने जहां दोनों नेताओं के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा कर श्रद्धांजलि दी, वहीं स्कूली बच्चों ने भी प्रभातफेरी निकालकर उन्हें शिद्दत से याद किया। देश के लिए उनके किए कार्यों को मील का पत्थर बताते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन

कहा कि देश की आजादी में गांधी जी के योगदान को पूरी दुनिया जानती है।  
जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञानपुर के गांधी पार्क में गोष्ठी कर जयंती मनाई गई।
इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुष देश की आजादी और उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन

 आजादी के पहले और बाद में गांधी जी ने अहिंसा के संदेश से लोगों को एकता में बांधने का प्रयास किया। इस मौके पर सुरेश उपाध्याय, राजेश पांडेय, सिद्धार्थ मिश्रा, गुलजारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौलापुर संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद कसेरा की अध्यक्षता में मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व गांधी जी के विचारों को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अनुपम अग्रवाल, अब्दुल कादिर, मोहन लाल आदि मौजूद रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भाजपाजनों ने स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि बापू के आदर्शों पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है। इसके पूर्व ज्ञानपुर रोड स्टेशन समेत कई स्थानों पर साफ-सफाई की गई। इस मौके पर लल्लू सिंह कुशवाहा, अशोक वर्मा, मोहन मुरारी, प्रवीण जायसवाल, छत्रपति सिंह, पवन, राहुल सेठ आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed