फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraud case

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud case
चौरी। थानाक्षेत्र के चकभुईधर गांव के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों पर सरकारी धन की बंदरबांट करने का आरोप है। गांव में कराए गए विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ गड़बड़ी करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक के चकभुईधर गांव निवासी अजय वनवासी ने ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों में की गई धांधली की शिकायत जिले के आला अफसरों से की थी। अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण ली। अपर सिविल जज को दिए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए थे। प्रार्थना पत्र में वादी ने ग्राम सभा में तालाब के सुंदरीकरण, नाली, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग के निर्माण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने साजिश कर सरकारी धन का गबन कर लिया। जो काम हुए नहीं, उसका भी पैसा निकाल लिया गया। कागजों और साक्ष्य को देखते हुए अपर सिविल जज ने 156 (3) के तहत चौरी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। बृहस्पतिवार को चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान ने ग्राम प्रधान कर्मराज दूबे और सेक्रेटरी अरुण कुमार मिश्रा के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कहा कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed