फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four were healthy, returned home

चार संक्रमित हुए स्वस्थ, घर लौटे

Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Four were healthy, returned home
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को फिर भी चार कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। मंगलवार को पांच लोग डिस्चार्ज कराए गए थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 25 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का दायरा जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मुंबई से आया एक और मरीज पॉजिटिव आया। हालांकि उसकी जांच मुंबई में ही हुई थी और वहीं से आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। जिले के स्वास्थ्य महकमे के रिकॉर्ड में अभी यह केस नहीं है। दूसरी ओर मरीजों के स्वस्थ होने की गति भी बढ़ रही है। बुधवार को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल से चार मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक अब तक 2481 लोगों के स्वैब जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1831 रिपोर्ट आ चुकी है। 75 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को 144 स्वैब जांच के लिए भेजे गए। हैरत की बात यह है कि 159 जांच रिपोर्ट ऐसी हैं, जिनका इंतजार तीन दिन से अधिक समय से हो रहा है। अब तक नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed