फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four pairs of Magh Mela Special will run on Banaras-Prayagraj rail section

बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर दौड़ेंगी चार जोड़ी माघ मेला स्पेशल ट्रेनें, अनारक्षित टिकट से कर सकेंगे यात्रा

Tue, 11 Jan 2022 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jan 2022 07:10 PM IST
सार

ट्रेन नंबर 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 14, 17 जनवरी, एक, पांच, 16 फरवरी, एक मार्च को बनारस से 5.30 बजे चलेगी।

विज्ञापन
Four pairs of Magh Mela Special will run on Banaras-Prayagraj rail section
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में संगम तट पर 14 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 13 जनवरी से बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। माघ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी डिविजन अशोक कुमार ने बताया कि 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल ट्रेन 13, 16, 31 जनवरी, 4, 15, 28 फरवरी को बनारस से 22.30 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05109 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 14, 17 जनवरी, एक, पांच, 16 फरवरी, एक मार्च को बनारस से 5.30 बजे चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 05117 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 31 जनवरी को भटनी से 20.35 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05120 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित माघ मेला स्पेशल 31 जनवरी को गोरखपुर से 16 बजे चल कर छोटे-बड़े स्टेशनों और हाल्टों पर स्टापेज लेकर आगे बढ़ेगी। ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, एसएलआर/डी के दो कोच लगे रहेंगे। इन कोच में यात्री अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed