फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four out of five water coolers are not working, cold water is not available

Bhadohi News: पांच में से चार वॉटर कूलर खराब, नहीं मिलता ठंडा पानी

Mon, 02 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four out of five water coolers are not working, cold water is not available
सुरियावां। भीषण गर्मी में नगर में ठंडे पानी का संकट बढ़ गया है। करीब 12 लाख की लागत से नगर पंचायत की ओर से लगाए गए पांच वॉटर कूलर में से चार खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

छह माह पूर्व तकनीकी खराबी से बंद मशीनों को दुरूस्त नहीं किया गया। इससे शीतल पेयजल से हलक तर करने के लिए लोगों को दुकानों का रुख करना पड़ता है।
जहां उन्हें एक लीटर पानी पर 20 रुपये खर्च करना पड़ता है। सुरियावां नगर में 13 वार्ड है। यहां की आबादी करीब 30 हजार है। लोगों को सड़क, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध कराना नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है। यहां की आबादी शीतल पेयजल संकट से जूझ रही है। गल्ला मंडी, नेता नगर, अटल चौराहा, बाइपास चौराहा, पुरानी बाजार में करीब 12 लाख रुपये खर्च करके आरो वॉटर कूलर मशीन लगाई गई थी। नेता नगर का आरो संचालित है। वहीं, बाईपास का आरो हाइवे 731 की जद में चला गया है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी और इंदिरा नगर में लगा वॉटर कूलर बंद है। पुरानी बाजार का आरो बूंद-बूंद पानी दे रहा है। सुरियावां एक व्यापारिक केंद्र है। जहां जौनपुर के सीमावर्ती गांव के लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। लोगों को ठंडे पानी से हलक तर करने के लिए दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता है। जहां पानी खरीद कर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed