फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four officers absent notice

गैरहाजिर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 08 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बुधवार को मातहतों के पेच कसे। बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने सीएनडीएस और आवास विकास परिषद समेत चार विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने  पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने विभागों के आधे-अधूरे निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराएं। कार्य मानक के अनुरूप कराए जाएं। उनकी गुणवत्ता और पारदर्शिता का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शासन से निर्धारित रोस्टर के अनरूप विद्युत आपूर्ति की जाए। कहा कि खराब पड़े नलकूपों को तत्काल ठीक कराएं। बैठक में सीएनडीएस, राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास परिषद और नेडा के अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने इन विभागों के प्रभारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के साथ-साथ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। डीएम ने लाभार्थियों के पट्टा आवंटन में लापरवाही बरतने पर मत्स्य अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही दो दिन के भीतर मत्स्य पट्टा आंवटन संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के वितरण उप्र सरकार द्वारा संचालित शादी अनुदान एवं अन्य लाभार्थीरक योजना अन्तर्गत स्वीकृती पत्र वितरण समारोह की तैयारी विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

डीएम ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं, निर्माण एजेंसी अधिशासी अभियंताओं को हिदायत दी कि निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यूपीपीसीएल निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि 50 बेड के भदोही अस्पताल और सीएचसी सुरियावां में बने भवन को दो दिन के भीतर हैंड ओवर कराए। आश्रम योजना के कार्य में लापरवाही पर डीएम ने डूडा के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कृषि विभाग बीज वितरण, राष्ट्रीय क्रांति विकास योजना, क्लाटर योजना, कीटनाशक दवा वितरण, कृषि यंत्र में सोलर पंप की लक्ष्य के मुकाबले प्रगति कम होने पर उप कृषि निदेशक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मार्च तक लक्ष्य शत-प्रतिशत नहीं हुआ तो प्रतिकूल टिप्पणी दी जाए। योजना संचालन में लापरवाही पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed