{"_id":"60b8e1498ebc3eb6015ed46f","slug":"four-newly-infected-17-recovered-bhadohi-news-vns5927788127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मिले नए संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिले नए संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब तेजी से कम हो रहा है। जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली संक्रमित मरीजों की संख्या 10 से भी नीचे खिसक गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी शून्य रहा।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हो गया है, लेकिन पूरी तरह से अभी थमा नहीं । दिन प्रतिदिन नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को चार नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 7361 हो गई है। 17 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 123 हो गई है। जबकि अब तक 7076 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले साल से अब तक 147 लोगों जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा अब लगातार घट रही है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मास्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।