फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four killed by Corona, 29 found infected

कोरोना से चार की मौत, 29 मिले संक्रमित

Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 29 found infected
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में अलग-अलग जगहों से कुल 29 नए मरीज मिले हैं। जबकि चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना काल में एक दिन में सबसे अधिक सात लोगों की मौत हो गई थी । मौत का आंकड़ा अब 60 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ अब काफी कम हो गया है लेकिन अभी संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 29 नए संक्रमित मरीज मिले है अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5831 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1349 पहुंच गई है। वहीं 250 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। अब तक कुल 4407 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। चार संक्रमित मरीजों की मौत महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई । जबकि 60 से अधिक मरीजों की मौत पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को चेन तोड़ने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। लोग भी जागरूक हो रहे हैं। लेकिन अभी पुरी तरह से कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा जिससे संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो रहा है। हर स्तर पर शारीरिक दूरी के नियम व मास्क न पहनने की लापरवाही जारी है। इसके चलते स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। नए संक्रमित भदोही, ज्ञानपुर, बलीभद्रपुर, मूशीलाट पुर, चकभवानी दास, मकनपुर बालीपुर आदि क्षेत्रों से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से लगाएं गए साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू भी काफी असरदार साबित हो रहा है। इस दौरान भी काफी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे है। बिना काम के भी सड़कों पर बिना मास्क लगाए घूमते देखे जा सकते हैं।

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है रविवार को चार संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए है। कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है । टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मास्क लगाए। आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed