{"_id":"689b8c6aedb6c7b0c3070814","slug":"four-crore-digital-libraries-will-be-built-in-102-gram-panchayats-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-130290-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार करोड़ से 102 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार करोड़ से 102 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
चौरी के डोमनपुर में स्थित पंचायत भवन। संवाद
- फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। जिले की 102 ग्राम पंचायतों में जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होगी। एक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने चार करोड़ आठ लाख धनराशि स्वीकृत की है।
पंचायत राज विभाग की तरफ से अतिरिक्त कक्ष वाले पंचायत भवन वाले गांव का सर्वे कराया जाएगा। जल्द ही ग्राम पंचायतों का चयन कर पैसा भेजा जाएगा। इससे ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा व सूचना के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी सहूलियत मिलेगी।
जिले में 546 ग्राम पंचायतें हैं। सुरियावां ब्लॉक के महजूदा समेत कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हो चुकी है। जहां गांव के बच्चे सुबह-शाम पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुसार अब सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करना है। पहले चरण में 102 पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए अनुमति मिली है।
ग्रामीण छात्रों के लिए सूचना, संचार और तकनीक की सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें हाई स्पीड इंटरनेट, कैमरा, स्मार्ट एलईडी टीवी व तीव्र गति से काम करने वाले कंप्यूटर की भी सुविधा होगी। छात्रों को बैठने से लेकर सामान रखने के लिए अलमारी और रैक की व्यवस्था रहेगी।
लाइब्रेरी में नेशनल बुक ट्रस्ट से किताबें खरीद कर रखी जाएंगी। गांव में ही सुविधा मिलने से ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।