फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foundation stone of projects worth Rs 25 crore laid in 15 days

Bhadohi News: 15 दिन में 25 करोड़ की परियोजनाओं की लगी शिलापट्ट

Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of projects worth Rs 25 crore laid in 15 days
आचार संहिता लागू होने से पहले कालीन नगरी में धड़ाधड़ शिलान्यास हो रहे हैं। कहीं शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया जा रहा है, तो कहीं भूमि पूजन हो रहा है। लखनऊ से सीएम उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं तो यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि शिलान्यास के रास्ते विकास की हवा बनाने की कोशिश में जुटे हैं। सरकारी मशीनरी भी इसको पूरा करने में जुट गई है। शिलान्यास की बहार के बीच आने वाले समय में जनता ही पालनहार बनेगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर कभी भी बिगुल बज सकता है। जिसके कारण आचार संहिता लागू होने पर कोई भी नया काम न तो शुरू हो पाएगा और न ही पूर्ण कार्यों का लोकार्पण हो सकेगा। इसलिए आचार संहिता लगने से पूर्व जिले में लोकार्पण-शिलान्यास की बहार आ गई है। वैसे तो फरवरी से ही जगह-जगह छोटी-बड़ी परियोजनाएं शुरू करने के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन गत 15 दिनों में इसकी रफ्तार तेज हो गई है। सांसद से लेकर विधायक और निकाय के अध्यक्षों की ओर से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 25 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का मात्र 15 दिनों में ही भूमिपूजन किया गया। एकाध कार्य की शुरूआत हो सकी है, जबकि ज्यादातर स्थानों पर सिर्फ शिलापट्ट लगाकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में कब से काम शुरू होगा और कब पूरा होगा यह भविष्य के गर्भ में है। ताजा मामला सुरियावां से अभियां जाने वाले मार्ग का है। करीब 20 दिन पूर्व उक्त मार्ग का शिलान्यास किया गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। यही हाल औराई के द्वारिकापुर में 10 दिन पूर्व शिलान्यास हुए कार्य का है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एसके पांडेय ने कहा कि जिन कार्य का शिलान्यास हुआ है उन पर आचार संहिता का असर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

किस विभाग में कितने करोड़ का शिलान्यास
माध्यमिक विभाग - तीन करोड़ 36 लाख

लोक निर्माण विभाग - 15 करोड़
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग - दो करोड़
स्वास्थ्य विभाग - ढाई करोड़
सात निकाय - तीन से चार करोड़
------------------------------
जिले में 15 से 20 दिनों के भीतर इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण शिलान्यास
-एक करोड़ 30 लाख की लागत से सुरियावां से अभिया मार्ग आठ किमी मार्ग
-20 लाख छनौरा-अभोली मार्ग में तीन किमी मार्ग
-गौरा गांव में इंटरलांकिंग
-गंगारामपुर में हाईमास्ट लाइट
-अभोली ब्लॉक के गौरा, भानीपुर, नवलपुर, प्रयागपुर में स्कूल भवन शिलान्यास
-अन्नपूर्णा राशन गोदाम शेरपुर गोपहला, गौरा में लोकार्पण।
-ज्ञानपुर में 4.5 करोड़ से की लागत से नाली निर्माण
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed