फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fortunately for monolithic kept lent Nirjla

अखंड सौभाग्य के लिए रखा निर्जला व्रत

Sat, 31 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 31 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fortunately for monolithic kept lent Nirjla
 दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात आठ बजे के बाद चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत का पारण किया। इस दौरान विघ्न विनायक श्री गणेश की आराधना की गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहानियां कहीं और मंगल गाए। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की सलामती और सुख-सौभाग्य की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
विज्ञापन


 व्रत को लेकर शुक्रवार को जिले में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। महिलाओं ने बाजार में व्रत से जुड़े सामान की खरीदारी करने के बाद पूरे दिन कठिन व्रत रखा। इस दौरान पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे के बाद चांद का दीदार हुआ। व्रती सुहागिनों ने चलनी में चांद के साथ पति का चेहरा देखकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पतियों ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत तुड़वाया।


 व्रत पारण के लिए तमाम घरों की महिलाओं के छत पर पहुंचने के चलते कॉलोनियों के मकानों के छत देर रात तक गुलजार रहे। त्योहार को लेकर घर-घर पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed