फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   former MLA Vijay Mishra family confiscated Property 113 crore rupees in prayagraj and new delhi

पूर्व विधायक विजय मिश्रा के कुनबे की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रयागराज-दिल्ली के ठिकानों पर धमकी पुलिस

Wed, 27 Mar 2024 09:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 09:14 PM IST
सार

Bhadohi News: ज्ञानपुर की पुलिस ने प्रयागराज और नई दिल्ली में आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित करोड़ों के भवन को कुर्क कर दिया। पुलिस की ओर से विजय मिश्रा और उनके कुनबे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। दोनों जिलों में कुर्क हुई सम्पत्ति की कुल कीमत 113 करोड़ पांच लाख रुपये है। विजय मिश्रा ने इन संपत्तियों को अपने पत्नी, पुत्री, दामाद और बेटे के नाम पर खरीदी थी। 

विज्ञापन
former MLA Vijay Mishra family confiscated Property 113 crore rupees in prayagraj and new delhi
प्रयागराज स्थित बाघम्बरी गृह संस्थान योजना भवन संख्या 48 पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर जिला प्रशासन ने सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके कुनबे पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले की पुलिस ने प्रयागराज और नई दिल्ली में आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित करोड़ों के भवन को कुर्क कर दिया। पुलिस की ओर से विजय मिश्रा और उनके कुनबे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। दोनों जिलों में कुर्क हुई सम्पत्ति की कुल कीमत 113 करोड़ पांच लाख रुपये है। विजय मिश्रा ने इन संपत्तियों को अपने पत्नी, पुत्री, दामाद और बेटे के नाम पर खरीदी थी। 

विज्ञापन


बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के ऊपर हत्या, लूट, छिनैती, मारपीट, संपत्ति हड़पने और दुष्कर्म सहित 83 मामले दर्ज हैं। इस समय वह आगरा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। इधर, पुलिस लगातार उसके कुनबे और करीबियों पर कार्रवाई कर रही है। अपराध से अर्जित उसकी सम्पत्तियों को पुलिस लगातार जब्त करने का कार्य रही है।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की अदालत ने बीते 15 मार्च को प्रयागराज के बाघम्बरी गृह संस्थान योजना भवन संख्या 48 आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन, जो कि साकेत हॉस्पिटल के नाम से संचालित किया जा रहा था। उसे कुर्क करने का आदेश दिया था। इस भवन की अनुमानित कीमत 35 करोड़ पांच लाख रुपये है। इसे विजय मिश्रा ने अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... बभनी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत दो लोग आर्म्स एक्ट में दोषी करार, साढ़े 11 साल पहले का है मामला


मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने अवैध धन को वैध रूप देने के लिए इसे हॉस्पिटल के रूप में संचालित करा रहा है। इसी तरह जिला मजिस्ट्रेट ने सरिता विहार नई दिल्ली स्थित कोपिया बिल्डिंग के द्वितीय तल पर आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित भवन जिसकी अनुमानित कीमत 70 करोड़ और आनंद लोक नई दिल्ली के प्रथम तल आधुनिक सुविधाओं वाले भवन जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। उसे कुर्क करने आदेश दिया। सरिता विहार नई दिल्ली की कोपियां बिल्डिंग के दूसरे तल को उसने पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी सीमा मिश्रा और दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदी थी।

वहीं, आनंद लोक के भवन को उसने अपने बेटे विष्णु मिश्रा के नाम से खरीदी थी। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के तहत जिले की पुलिस ने प्रयागराज और नई दिल्ली पहुंचकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से दोनों संपत्तियों को कुर्क कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद प्रयागराज और नई दिल्ली पहुंचकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है। अपराध नियंत्रण और बाहुबलियों पर शिकंजा कसने की कड़ी में आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed