फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra difficulties increased charges framed against 8 including in gangster case

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र की बढ़ी मुश्किलें, गैंगस्टर मामले में बेटे, भतीजे समेत 8 पर आरोप तय

Fri, 23 Jun 2023 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

भदोही जिले की  एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके भतीजे मनीष मिश्र की पेशी हुई। वहीं बेटे विष्णु मिश्रा की वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए अगली तारीख सात जुलाई तय की। 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra difficulties increased charges framed against 8 including in gangster case
पूर्व विधायक विजय मिश्र को पेशी पर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गैंगस्टर के मुकदमे में पूर्व विधायक, उनके बेटे विष्णु मिश्र और भतीजे ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्र समेत 8 पर आरोप तय हो गए। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए सुबोध सिंह की अदालत में पूर्व विधायक व उनके भतीजे मनीष मिश्र की पेशी हुई।

विज्ञापन


वहीं बेटे विष्णु मिश्रा की वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए अगली तारीख सात जुलाई तय की। सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में विवेचक के न आने से अगली तारीख 28 जून तय की गई। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर कोर्ट में पेश हुआ कुख्यात कुंटू सिंह, तीन मामलों में हुई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार की संपति हड़पने के मामले में सपा एवं निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में निरुद्ध हैं। प्रशासन ने पूर्व विधायक, बेटे विष्णु मिश्रा, भतीजे मनीष, सतीश मिश्र, करीबी हनुमान सेवक पांडेय, गिरधारी पाठक, नाती विकास मिश्रा, सुरेश केसरवानी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। एमपी-एमएलए कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है।

शुक्रवार को इसी मामले में पूर्व विधायक और भतीजा मनीष मिश्र कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए। जहां सरकारी एवं उनके अधिवक्ताओं के बीच घंटों बहस चली। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया। मुकदमे में अब गवाहों को तलब किया गया है। जिसमें विवेचक संग अन्य लोग शामिल हैं।

वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में एसटीएफ के विवेचक अमिताभ श्रीवास्तव कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने पूर्व विधायक और बेटे को तलब करते हुए 28 जून को अगली तारीख तय की। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि आरोप तय होने के बाद अब गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed