फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former minister saw the reality of the post bungalow

पूर्व मंत्री ने देखी डाक बंगले की हकीकत

Sun, 06 Nov 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Former minister saw the reality of the post bungalow
सीतामढ़ी। भाजपा नेता एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने शनिवार को सीतामढ़ी पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में गंगा तट पर बनवाए दो मंजिले सरकारी डाक बंगले का निरीक्षण किया और कायाकल्प की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी है। यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सैलानी आते हैं। ऐसे में सीतामढ़ी में जन सुविधाओं का विकास होना आवश्यक है। बताया कि अपने गृहराज्य मंत्री के कार्यकाल में वर्ष 2000 में सीतामढ़ी में सरकारी डाक बंगला, गंगा घाट पर पक्की सीढ़ी, सड़क आदि विकास कार्य कराया था। जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे भाजपा के शासन में ही हुए हैं। कहा कि सीतामढ़ी का सरकारी डाक बंगला महत्वपूर्ण है। गंगा के किनारे स्थित इस डाक बंगले का लुक समुद्र तटीय होटलों जैसा है। वर्तमान में जिला पंचायत की ओर से डाक बंगले का रंग रोगन और मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके पूर्व भाजपा नेता नारेपार के प्रधान के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे। इस मौके पर श्यामजी सेठ, राहुल दूबे, शशिचंद्र मिश्रा, चंद्र कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed