फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Form of president candidate dismissed

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का परचा खारिज

Thu, 22 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए दाखिल पर्चों की जांच के बाद अध्यक्ष प्रत्याशी अनुराग तिवारी का नामांकन खारिज कर दिया गया। एक ही सत्र में दो संस्थाओं में रेेगुलर प्रवेश लेने के कारण चुनाव अधिकारियों ने जांच के बाद पर्चा अस्वीकर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास केएनपीजी में नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। दोपहर बाद तक चुनाव अधिकारियों ने नामांकन की जांच पूरी कर ली, लेकिन अधिकृत तौर पर वैध नामांकन पत्रों की घोषणा नहीं की जा सकी थी। रात साढ़े आठ बजे तक प्रत्याशी और उनके समर्थक कॉलेज कैंपस में डटे रहे और वैध प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार करते रहे। रात करीब नौ बजे निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्र ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुराग तिवारी के नामांकन के खारिज होने की घोषणा की। शेष सभी 34 प्रत्याशियों के नामांकन जांच के दौरान वैध पाए गए। उल्लेखनीय है कि केएनपीजी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष महामंत्री समेत पांच पदों के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अध्यक्ष के आठ, महामंत्री के नौ और विज्ञान संकाय के पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक एक परचा खारिज होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए विशाल कुमार यादव, अभिनंदन मिश्र, सचिन तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, भोलेनाथ यादव, किशन कुमार शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष के लिए संदीप यादव, पवन कुमार, सतीश पांडेय, दिलीप कुमार मौर्य, विजय राय, महामंत्री के लिए बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार मिश्र, संदीप कुमार, सूर्यकांत दुबे, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र सूरज कुमार मिश्र, कलट्टर यादव, श्रवण कुमार पाल, संजय कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री के लिए भानुप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सेठ, अजय कुमार यादव, राजहंस तिवारी, हितेश  शुक्ला के परचे वैध पाए गए। जबकि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कला संकाय से आशीष रावत, वाणिज्य संकाय से विशाल रावत, अवनीश कुमार सिंह, विज्ञान संकाय से अनुपम उपाध्याय, विशाल तिवारी, प्रद्युम्न पांडेय, विकास यादव, अरविंद कुमार गौतम के परचे वैध थे। बता दें कि नाम वापसी बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed