फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Forgive three months fee private school'

‘तीन महीने की फीस माफ करें निजी स्कूल’

Wed, 17 Jun 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
'Forgive three months fee private school'
ज्ञानपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एडीएम शैलेंद्र मिश्रा को सौंपकर तीन माह की फीस माफ करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि गत चार माह से देशव्यापी कोरोना संक्रमण का दंश लोग झेल रहे हैं तो निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर दबाव बनाकर फीस वसूलने का काम कर रहे हैं। न देने पर बच्चों का नाम काटने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हर तबका आर्थिक तंगी की मार झेलकर खाने तक को मोहताज है फिर भी स्कूल संचालक मनमानी पर उतारू हैं। जबकि केंद्र-प्रदेश सरकार ने सख्त निर्देश जारी करते हुए अप्रैल से जून तक फीस न वसूलने की बात भी कही जा चुकी है, लेकिन शिक्षा को व्यवसाय बना चुके शिक्षा माफिया के आगे जिला प्रशासन की एक नहीं चल पा रही है। मांगों में तीन माह की फीस माफ कर शैक्षणिक कर्मचारियों को मानदेय देने, निजी स्कूलों में एनसीआरटी की किताबों को लागू कराने, छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाकर अभिभावक संघ का गठन किया जाए। बच्चों से एक ही स्कूलों प्रतिवर्ष री-एडमिशन फीस पर रोक लगाई जाए। तीन वर्ष के बैलेंस शीट की जांच हो की मांगें न माने जाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। इस मौके पर संदीप यादव, इजहार अहमद, नसीम अहमद, महेंद्रनाथ पाल, राजू पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed