फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foreigners increase the fury of the villagers

परदेशियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की धुकधुकी

Sat, 02 May 2020 04:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Foreigners increase the fury of the villagers
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना के बढ़ते ग्राफ ने आम से लेकर खास तक की धुकधुकी बढ़ा दी है। मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों से लौट रहे परदेशियों से ग्रामीण दहशत में है। ज्ञानपुर के डुहिया, गिरधरपुर समेत कई गांवों में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग दुपहिया और साइकिल से पहुंचे। ग्राम प्रधान आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासन को बताने से कतरा रहे हैं, हालांकि कुछ परदेशी खुद ही घरों में क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर 17 मई तक देश में लॉकडाउन है। करीब डेढ़ महीने से लॉकडाउन होने से महानगरों में रहने वाले लोग भी परेशान हो गए हैं। अब वह बाइक, ट्रक एवं अन्य साधनों से अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। तीन से चार दिनों के अंदर बड़ी संख्या में लोग जिले में पहुंचे। दो दिनों में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ गई है। पहले चुप्पी साधकर बैठे लोग अब प्रशासन को फोन कर जानकारी दे रहे हैं, हालांकि कई ग्राम पंचायतों के प्रधान अब भी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे के माध्यम से जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग गांव में पहुंचकर संदिग्ध को लेकर जा रही। शनिवार को दुर्गागंज में एसआई बलिराम वाहन चेकिंग कर रहे थे कि एक बाइक सवार आया। चेकिंग के दौरान उसने अपना नाम बताया। कहा कि वह मुंबई से गांव भौथर जा रहा है। उसी समय स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। दोनों बाइक सवार की जांच के बाद 14 दिन घर में रहने के लिए कहा। औराई विकासखंड के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार की रात को आए दो परदेशी अपने घर न जाकर प्रशासन के बनाए क्वारंटीन सेंटर में चले गए। दोनों की ओर से उठाए गए कदम की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed