फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forced labor to get a boost from a thousand honorarium

एक हजार मानदेय से बंधुआ मजदूरी को मिल रहा बढ़ावा 

Thu, 28 Jul 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 28 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Forced labor to get a boost from a thousand honorarium
अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते रसोइयां संघ के लोग।
 मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में उन्होंने रसोइयों को मिल रही एक हजार रुपये मानदेय को नाकाफी बताया। बंधुआ मजदूरी को बढ़ावा मिल रहा है। वर्तमान में एक हजार रुपये में गुजारा संभव नहीं है, रसोइयों प्रशासन को मांगो का ज्ञापन भी सौंपा। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में रसोइयों की दशा दयनीय है। प्रधान से लेकर शिक्षा विभाग तक उनका आर्थिक, मानसिक शोषण कर रहा है। विरोध करने पर रसोइयों को निकालने की धमकी दी जाती है। रसोइयों के उत्पीड़न को लेकर संगठन सख्त है। ऐसी कार्रवाई के खिलाफ पूरा संगठन विरोध में उठ खड़ा होगा। उन्होंने प्रधानों और शिक्षा विभाग के लोगों को भी चेतावनी दी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि दस से पंद्रह साल रसोइयों की नियुक्ति  हो गई है, लेकिन एक हजार से एक रुपया अधिक नहीं हुआ। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने पहुंच कर रसोइयों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि कांग्रेस ने गरीब बच्चों को पढ़ने और भोजन उपलब्ध कराने को एमडीएम योजना शुरू  की गई। इसके लिए रसोइयों की नियुक्ति हुई,  लेकिन दूसरी सरकारों ने इनकी सुध नहीं ली। कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आंदोलन, लड़ाई और संघर्ष में साथ है। महिला से वे खुद महिलाओं की समस्या से वाकिफ हैं। प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्र, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, संयोजक श्रवण कुमार ने संबोधित किया। इस मौके पर लालती देवी, मनीषा देवी, शांति देवी, कलुई देवी, रेखा देवी, फूलदेई देवी, गीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed