फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   For reservations Nishad community mobilization

आरक्षण के लिए निषाद समाज लामबंद

Tue, 16 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
For reservations Nishad community mobilization
गोरखपुर से आरक्षण को लेकर उठी चिंगारी धीरे-धीरे जिले में भी पहुंचने लगी है। सोमवार को निषाद समाज के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आरक्षण को आगे बढ़ाने के नाम पर ढोंग कर रही है।
विज्ञापन

गोलीकांड और लाठीचार्ज में मारे गए युवकों के परिवार वालों को 50 लाख मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।
गिरजाशंकर केवट ने कहा कि 1950 से ही मझवार जाति प्रदेश की अनुसूचित जाति की श्रेणी में अंकित है, लेकिन सरकार बिंद, निषाद केवट, मछुआ समाज सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं कर रही है। हक और अधिकार को लेकर गोरखपुर में पिछले दिनों समाज के लोगों ने शांति पूर्वक विरोध जताया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने गोली और लाठी चलाकर युवकों को मारा।
विज्ञापन


इसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, सरकार दस लाख का मुआवजा देकर समाज को फुसलाने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार से पचास लाख मुआवजे की मांग की। शशि प्रकाश केवट, प्रमोद कुमार बिंद ने प्रदर्शनकारियों पर लगाए मुकदमें को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मिठाई लाल केवट, गिरजाशंकर, अमृत लाल, शशि प्रकाश, बिहारी लाल  मनीष कुमार, मनोज, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed