फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Food department raided seized 60 liters of vinegar and 78 liters of acetic acid

Bhadohi News: खाद्य विभाग ने मारा छापा, 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड सीज, जांच को भेजा नमूना

Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की और 60 लीटर सिरका के साथ 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद कर जांच के लिए नमूना भेजा। बता दें कि अगर जांच में दोष सिद्ध हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Food department raided seized 60 liters of vinegar and 78 liters of acetic acid
जांच के नमूना भेजते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ककराही रेलवे फाटक के पास से 60 लीटर सिरका और 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया। टीम ने दोनों के नूमने लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड को सीज कर दिया।
विज्ञापन


जिले में कई दिनों से मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचने की शिकायत मिल रही थी। मामले में किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी शैलेश कुमार से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय के नेतृत्व में टीम ककराही रेलवे क्रासिंग पहुंची। थोड़ी देर में कुछ लोग गैलेन में सिरका लेकर आते दिखाई दिए। सिरका बेचने वाले जैसे ही एसिटिक एसिड बेचने वाली दुकान पर पहुंचे टीम ने दबिश देते हुए सारा माल जब्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके से दो गैलेन से 60 लीटर सिरका और दुकान से 78 लीटर एसिटिक एसिड बरामद किया और उसे सीज कर दिया। वहीं सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय ने बताया कि जिले में मानक विहिन केमिकल युक्त सिरका बेचे जाने की शिकायत मिली थी।


स्पष्ट किया कि केमिकल युक्त सिरका बेचना गुनाह नहीं है, लेकिन उसके कुछ मानक होते हैं। सिरका और एसिटिक एसिड का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। अगर जांच में फेल होता है तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed