फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Food department raided bakery-conference shops

Bhadohi News: बेकरी-कांफ्रेंसरी की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी

Wed, 18 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Food department raided bakery-conference shops
ज्ञानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से पूरे जिले में चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कई बाजारों में छापा मारी । इस दौरान टीम ने बेकरी व कांफ्रेसरी की दुकानों से 12 खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। लैब जांच के लिए भेजा। विशेष अभियान के तहत टीम ने अब तक 92 खाद्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।
विज्ञापन

टीम ने मंगलवार को गोपीगंज, जंगीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां, ज्ञानपुर नगर, दुर्गागंज, सुभाषनगर, कोइरौना, सीतामढ़ी आदि बाजारों में संचालित बेकरी और कांफ्रेंसरी की दुकानें पर खाद्य वस्तुओं नमूने लिए गये ।
विज्ञापन

वहीं जंगीगंज, गोपीगंज में पान मसाला समेत नमकीन, बिस्कुट के लिए। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय ने बताया कि मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर प्रादेशिक निदेशालय की ओर से विशेष जांच टीम गठित कर एक से 18 जनवरी तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। तहसील वार गठित टीमें हर जिले से 100 खाद्य सामानों का सैंपल सेंट्रल लैब जांच के लिए भेजेंगी। खाद्य सैंपल में दूध, खोवा, पनीर, घी, दाल, नमकीन कचरी, आयोडाइज्ड नमक, चाय, फूड कलर, कत्था, पान मसाला, शहद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने कहा कि 18 दिवसीय जांच अभियान में अभी एक दिन शेष है। तहसील भदोही, औराई और ज्ञानपुर सदर में गठित विभागीय टीमों ने अब तक 92 खाद्य सामानों का सैंपल जांच के लिए भेज चुकी हैं। आठ नमूनों का सेंपल अंतिम दिन बुधवार को छोटी-बड़ी बाजारों से लिए जाएंगे। विभाग की टीम में खाद्य अधिकारी विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्र पाल, जेपी गुप्ता, ओमप्रकाश मय पुलिस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed