फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Food department investigation causes panic among shopkeepers

खाद्य विभाग की जांच से दुकानदारों में खलबली

Wed, 30 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Food department investigation causes panic among shopkeepers
औराई के एक दुकान में जांच करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : BHADOHI
महाराजगंज/घोसिया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में परचून की दुकानों से नकली और मिलावटी सामानों की हो रही बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने फिर अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को विभागीय टीम ने औराई, महाराजगंज और घोसिया बाजारों में औचक छापेमारी कर दर्जनों परचून की दुकानें, गोदामों का औचक निरीक्षण करते हुए नमकीन, सरसों का तेल, बेसन आदि का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा।
विज्ञापन

जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जांच से दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदार दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसक लिए। कयास लगाया जा रहा था कि जब-जब किसी बड़े पर्व और त्योहारों का समय आता है, तब-तब कुछ प्रमुख बाजारों को चिह्नित कर जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। ऐसे बाजारों पर विभाग कभी सख्त नहीं दिखा, जहां कालाबाजारी के सामानों को औने-पौने दामों में खपाने, मिलावटी, नकली सामानों की धड़ल्ले से बिक्री की जाती है। जांच के दायरे में आए दुकानदार यह भी आरोप लगाने से पीछे नहीं रहे कि विभागीय अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी गोदाम संचालकों पर हाथ नहीं डालते कि उनकी पहुंच ऊपर तक रहती है। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर कोविड-19 का पालन करते हुए स्वच्छता के प्रति दुकानदारों को आगाह भी किया। टीम में विनोद कुमार वर्मा, जेपी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed