फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flowers rained on the meeting of the four brothers

चारों भाइयों के मिलन पर हुई फूलों की वर्षा

Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Flowers rained on the meeting of the four brothers
दुर्गागंज। दानूपुर बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप शनिवार की रात जय बजरंग रामलीला समिति की ओर से कराया गया। बाजार में सजे मंच पर देर रात प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन देखकर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर जयकारा लगाया। भरत मिलाप मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भदोही विधायक रविंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि उमेश बिंद, अजीत बिंद, रमेश सेठ ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने असत्य पर सत्य की जीत से पूरे ब्रह्मांड को एक बड़ी सीख दी है जिसका अनुशरण करना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ज्ञानपुर प्रियंका प्रियदर्शनी ने मेला को गाइड लाइन में संपन्न संपन्न कराईं। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां भुवनेश्वर पांडेय सुरक्षा की दृष्टि से चक्रमण किए। रामलीला समिति ने भरतमिलाप को छह सेक्टर में बांटकर गाइड लाइन का पालन कराया। मेले में सजी तरह-तरह की दुकानों पर मेलार्थियों ने खरीदारी की। पूरे बाजार क्षेत्र का पांच लाग-विमान निकाले गए। इसमें जोधापुर निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा को प्रथम, दूसरा स्थान रामाश्रय मिस्त्री ज्ञानपुर को मिला। जिन्हें संतोष कुमार गौतम ने फ्रिज, ज्ञानेश्वर मिश्रा ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया। इसी क्रम में रंगमंच के कलाकारों की रासलीला मनमोहक रही। प्रयागराज के कलाकारों ने पाकिस्तान के आतंकवाद रुपी चौकी निकाल कर उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। मेला को संपन्न कराने में अध्यक्ष विजय शंकर, रामनरेश बिंद, राजेंद्र प्रसाद बिंद, लालचंद, दिलीप कुमार बिंद, रणजीत कुमार, प्रवेश कुमार, अजीत, संजीव, सतीष सिंह, धर्मेंद्र ,पप्पू राव, भुवन बिंद, सतीश कुमार यादव, संतोष कुमार सराहनीय सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed