फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flowers rained on Shaheed Sandesh Cycle Yatra

शहीद संदेश साइकिल यात्रा पर हुई फूलों की वर्षा

Sun, 12 Sep 2021 04:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Flowers rained on Shaheed Sandesh Cycle Yatra
आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत रविवार को गोपीगंज नगर में पहुंची शहीद संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने नगरवासियों के साथ यात्रा में शामिल 18वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा बल के जवानों का हौसला बढ़ाया। यात्रा रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह प्रयागराज की ओर रवाना होगी। असिस्टेंट कमांडेंट सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को पटना-बिहार से निकाली गई साइकिल यात्रा शहीदों का संदेश लेकर वाराणसी होते हुए आगे बढ़ी है। देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों का स्मरण, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के लिए जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा का समापन 15 सितंबर को रायबरेली में होगी। यात्रा में कमांडेंट डब्ल्यू इनोबी सिंह, मनोज कुमार गौतम, डिप्टी कमांडेंट दिनेशराज, इंस्पेक्टर मंगलमूर्ती, चिकित्सक डॉ.बलराज, हरिकृष्ण त्रिपाठी आदि रहे। स्वागत करने वालों में सभासद ज्ञानेश्वर अग्रवाल, मोहित उमर, संतोष मोदनवाल, सुशील, अमरेश पांडेय, कबीर खान, अफरोज अली, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed