फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flower market flourishes during wedding season, prices rise

Bhadohi News: सहालग में महका फूलों का बाजार, चढ़ा दाम

Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Flower market flourishes during wedding season, prices rise
ज्ञानपुर। सहालग का सीजन शुरू होते ही फूलों का बाजार महक उठा है। जिले में फूल बाजार नहीं है। लेकिन, मंदिरों के पास लगने वाले माली की दुकानें गुलजार हैं। फूलों की मांग बढ़ी है। शादी विवाह में दूल्हे की गाड़ी सजवाने के लिए पहले से ही माली की बुकिंग है। प्रति क्विंटल फूलों के दाम में 100 से 150 रुपये की तेजी आई है। सगाई, विवाह, जयमाल में फूलों का उपयोग किया जाता है। शादी में लोग दुल्हे की गाड़ी अपनी मनपंसद से सजवाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। वहां से चित्र देखकर गाड़ी सजवा रहे हैं। ज्यादातर गेंदा और गुलाब की फूलों मांग है। जयमाल, गुलदस्ते और प्रीमियम सजावट के लिए फूल की खरीदारी करने के लिए व्यापारी वाराणसी मंडी से फूल लेकर आते हैं। मंडी में फूलों की मांग बढ़ी है। इससे दुकानदारों की चांदी है। गोपीगंज के पुष्पकार माली ने बताया कि प्रति किलो फूलों के दाम में 50 रुपये की तेजी आई है। मंडी में पहले गुलाब का 300 से 350 रुपये और गेंदा का फूल 100 से 130 रुपये की कीमत में बिक रहा है। आम दिनों में जहां एक क्विंटल फूल की खपत होती थी, वहीं सहालग के सीजन में चार से पांच क्विंटल फूलों की खपत है। शादी वाले घरों में मंडप, स्टेज, कार डेकोरेशन, जयमाल सजाने के लिए फूलों की उपयोगिता है। दूल्हा की गाड़ी सजाने के लिए माली दो से 15 हजार रुपये तक बुकिंग करते हैं। जयमाल पर स्टेज लगाने के लिए तीन से 10 हजार तक की बुकिंग होती है। इसके अलावा बाजारों में कृत्रिम फूलों की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed