फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flour mill seize, sued for tampering with meter

मीटर में छेड़छाड़ के आरोप में आटा मिल सीज, मुकदमा

Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Flour mill seize, sued for tampering with meter
लालानगर। गोपीगंज नगर में ज्ञानपुर रोड स्थित एक आटा मिल को मीटर में छेड़छाड़ करने के आरोप में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सीज कर दिया। साथ ही मिल संचालक अमित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

विजिलेंस जिला प्रभारी एमके राय ने बताया कि प्रदेश सरकार की सख्ती पर ऊर्जा मंत्रालय विद्युत चोरी, मीटर के साथ छेड़छाड़, कटियामारी को लेकर कड़े कदम उठा रहा है। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित आटा मिल के खिलाफ भी शिकायत मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार को वाराणसी, मिर्जापुर में तैनात अधिकारियों के साथ छापा मारा। कनेक्शन लोड से लेकर मीटर, अतिरिक्त लोड की क्रमवार जांच करने पर मीटर में व्यापक छेड़छाड़ सामने आई। साथ ही 40 हॉर्स पावर क्षमता का कनेक्शन लेकर 63 हॉर्स पावर का उपयोग करते पाया गया। मिल को सीज करते हुए अमित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कर उपकरणों को कब्जे में लिया गया है। टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही। टीम में एक्सईएन वाराणसी एसके यादव, दीपक पटेल, जेई मनोज कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed