फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five robbers arrested in police encounter in Bhadohi

आधी रात तड़तड़ाई गोलियां: 25 लाख लूटकांड में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, पांच लुटेरे अरेस्ट

Wed, 17 Jul 2024 11:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 11:33 AM IST
सार

भदोही जिले में सर्राफा व्यवसायी के साथ 25 लाख के लूटकांड में शामिल बदमाशों व पुलिस के बीच आधी रात में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों को गोली लगी। मौके से पांच बदमाशों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Five robbers arrested in police encounter in Bhadohi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सर्राफा व्यवसायी के साथ हुए लूटकांड मामले में मंगलवार की आधी रात जिले में गोलियां तड़तड़ाई। बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद लूटकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोपीगंज कोतवाली के नथईपुर गांव के पास पुलिस व क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके पास से आभूषण का बैग, तमंचा और दो बाइक बरामद किया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर गांव के पास बीते आठ जुलाई को बदमाशों ने धनीपुर निवासी विकास सोनी की कनपटी पर बंदूक सटाकर आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित विकास सोनी के अनुसार उसके बैग में 70 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी और 70 हजार रुपये नगद थे। बैग में नकदी मिलाकर कुल 25 लाख के जेवर थे। 
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पांच टीमों का गठन किया, जो लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश लूट के माल को किसी दूसरे जनपद में बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद अलर्ट हुई गोपीगंज कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने नथईपुर के पास घेराबंदी कर लिया। इस बीच दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को आता देख, पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच में से तीन बदमाशों को गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया और घायल तीन बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार हुआ। 

एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि नथईपुर के पास पुलिस बदमाशों को पकड़ना चाही, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हुए हैं। तीनों का उपचार कराया गया। गिरफ्तार पांचों बदमाशों के पास से दो बाइक, दो तमंचा और आभूषणों से भरा बैग बरामद हुआ है। 

पुलिस की मुठभेड़ के बाद दीपक सरोज, गोविंद पांडेय, गोविंदा गौतम, उमेश पाल और आदर्श विश्वकर्मा गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें दीपक, गोविंद और गोविंदा पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed