फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five officers including CMO fined three lakhs for not giving information under RTI

भदोहीः आरटीआई के तहत सूचना न देने पर सीएमओ समेत पांच अफसरों पर तीन लाख का जुर्माना

Sun, 11 Jul 2021 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 08:36 PM IST
सार

भदोही के सुजातपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श त्रिपाठी ने सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित छह अधिकारियों से विभाग से जुड़ी सूचनाएं मांगी थीं। कई बार आवेदन करने के बाद भी सूचनाएं न उपलब्ध होने पर आवेदक ने आयोग में गुहार लगाई।

विज्ञापन
Five officers including CMO fined three lakhs for not giving information under RTI
rti

विस्तार

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गईं सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह समेत पांच अधिकारियों पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है। डीएम को पत्र भेजकर उनके वेतन से वसूली का आदेश दिया। सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अधीन आवेदक विभागों से सूचनाएं मांगते हैं, लेकिन निर्धारित समय 30 दिन बीत जाने के बाद भी सूचनाएं नहीं दी जाती।  
विज्ञापन


भदोही के सुजातपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श त्रिपाठी ने सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित छह अधिकारियों से विभाग से जुड़ी सूचनाएं मांगी थीं। कई बार आवेदन करने के बाद भी सूचनाएं न उपलब्ध होने पर आवेदक ने आयोग में गुहार लगाई। आयोग का पत्र आने के बाद भी विभागों की ओर से मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।
विज्ञापन


इसको संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह पर एक लाख, ईओ गोपीगंज अमिता सिंह पर एक लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक पर 50 हजार, खंड शिक्षा अधिकारी अभोली पर 25 हजार और सीएचसी औराई के अधीक्षक पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों के वेतन से वसूली का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed