{"_id":"6576072696316eeccf08de64","slug":"five-new-health-wellness-centers-will-open-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-6535-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पांच नए हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पांच नए हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेंगे
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के तहत जिले के एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में पांच अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी)खोले जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भवन चिहिन्त कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की है। 14 हजार स्क्वायर फुट के एक भवन में एक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
गोपीगंज, खमरियां, सुरियावां में एक-एक और घोसिया में दो एचडब्ल्यूसी खोला जाएगा। स्वास्थ्य विभाग भवन चिहिन्त कर रिपोर्ट शासन को भेज चुकी है। इससे पहले भदोही के रजपुरा पर जमीन देखी गई थी, लेकिन वहां एमबीएस, सीएचसी अस्पताल होने के कारण यहां की रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई है। अब भदोही, नई बाजार में आगामी सत्र में खोला जाएगा। ज्ञानपुर में जिला चिकित्सालय और पीएचसी केंद्र होने के कारण वर्तमान में एचडब्ल्यूसी का लाभ लोगों को नहीं मिलेगा।
गोपीगंज नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत ज्ञानपुर रेलवे रोड़ स्टेशन के पीछे एक भवन चिहिन्त किया गया है। खमरियां के वार्ड संख्या 9 के पीपर कैथान, घोसिया पुलिस चौकी के पास खोला जाएगा। इसी तरह सुरियावां नगर वार्ड संख्या 7 में इंद्रा नगर में केंद्र खोला जाएगा। बता दें कि नाम का अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर होगा, लेकिन सुविधा पीएचसी जैसी उपलब्ध होगी। अब नगर में ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए मरीजों को दर-दर भटकने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट:
ये होगी सुविधाएं:
ज्ञानपुर। 1400 स्क्वायर फुट के भवन में केंद्र खोला जाएगा। सेंटर पर ओपीडी व्यवस्था, तीन बेड़, चार कमरा, दवा काउंटर, वेंटिग हाल, स्टोर रुम, दो शौचालय, गाड़ी पार्क करने की व्यवस्था आदि सुविधा होगी। एनयूएचएम के नोडल अधिकारी एके मौर्या ने बताया कि अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए भवन चिहिन्त शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद अग्रिम प्रक्रिया शुरु की जाएगी।