{"_id":"66fc560335507518a30fa054","slug":"five-month-old-girl-was-taken-away-by-a-wild-animal-dead-body-found-away-from-the-settlement-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117321-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पांच माह की बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, बस्ती से दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पांच माह की बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, बस्ती से दूर मिला शव
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के अबरना गांव में सोमवार की रात मां के साथ सो रही पांच माह की मासूम को एक जंगली जानवर उठा ले गया। सुबह उसका शव बस्ती से कुछ दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। निगरानी के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। पदचिह्नों की प्रारंभिक जांच में सियार या लकड़बग्घा होने की आशंका जताई गई।
अबरना गांव के एक छोर पर मुसहर बस्ती है। जहां 10 से 15 मुसहर परिवार के लोग रहते हैं। बस्ती में विजयी वनवासी परिवार संग रहता है। उसकी पत्नी प्रतिदिन की तरह छप्पर में सोमवार की रात पांच महीने की मासूम प्रीती के साथ सो रही थी। भोर में उसकी नींद खुली तो बच्ची उसके पास नहीं दिखी। यह देख वह परेशान हो गई। बस्ती के लोगों को बताया तो खोजबीन शुरू हुई।
मंगलवार की सुबह बस्ती से कुछ दूर मासूम बच्ची का शव मिला। पैरों के निशान को देखकर यह स्पष्ट है कि कोई जंगली जानवर उसे उठा ले गया। ग्रामीण सियार या लकड़बग्घे के होने की बात कह रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की ओर से निगरानी और जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
टीम रात में अबरना समेत आसपास के गांव में गश्त करेगी। ज्ञानपुर के प्रभारी रेंजर आलोक रंजन ने बताया कि डिप्टी रेंजर संतोष शुक्ला, अनिल सिंह, वन कर्मी माता सेवक दूबे और नंदलाल माली के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में सियार या लकड़बग्घा की आशंका जताई जा रही है। अबरना से सटे हरिहरपुर गांव में अभी दो दिन पूर्व ही किसी जंगली जानवर ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर मार दिया था।