फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five killed by Corona, 97 new infected

कोरोना से पांच की मौत, 97 नए संक्रमित

Mon, 03 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Five killed by Corona, 97 new infected
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना का कहर जारी है। रविवार की रात में कोरोना के पांच मरीजों की मौत हो गई, जबकि 97 नए संक्रमित मिले। पहली बार एक दिन में 256 संक्रमित स्वस्थ हुए। अब तक 4659 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी एक्टिव केस की संख्या 1206 है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच गुजरे तीन दिनों में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को आई रिपोर्ट में 97 नए संक्रमित मरीज मिले। रविवार को संक्रमितों की संख्या घटकर 29 तक पहुंच गई थी। नए मरीज मिलने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 5945 पहुंच गई। तेजी से मरीज स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या 1206 रह गई है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में पांच और लोगों की कोरोना ने जान ले लिया। अब तक 80 से अधिक कोरोना से संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए मिले संक्रमितों में ज्ञानपुर में सात, गोपीगंज में तीन, मकनपुर में दो भदोही में एक औराई में एक, माधोपुर में दो, सिंहपुर में एक, चौरी कला में एक वीरमपुर में एक, लांगन बारी से दो गौरा से दो पांडेयपुर में एक सनकडीह में दो दानू पुर में एक महाराजगंज में दो अर्जुनपुर से दो समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। बावजूद इसके लोग सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे है। पोलिंग एजेंट बनने के लिए एंटीजन जांच कराने की बात हो या फिर मतगणना केंद्र में दाखिल होने की, हर जगह कोविड प्रोटोकाल का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। अभी भी काफी संख्या में लोग मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। इसके चलते स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान पांच संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होमआइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed