फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five injured, two seriously, including pregnant woman, in collision between two autos

Bhadohi News: दो ऑटो की टक्कर में गर्भवती समेत पांच घायल, दो गंभीर

Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five injured, two seriously, including pregnant woman, in collision between two autos
गोपीगंज। कोतवाली के झिलिया पुल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गोपीगंज सीएचसी लाया गया। दो हालत गंभीर देखते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एक श्रीकांत मिश्रा (66) निवासी दयालपुरु, पलटन बिंद (55) निवासी रज्जपुर, सारीपुर, अलाउद्दीन (33) और गर्भवती रूखसार बेगम (30) और आयत (7) निवासी गिराई पावर हाउस औराई से ऑटो में सवार होकर गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। अभी उनकी ऑटो झिलिया पुल के पास ही पहुंची थी कि पहलवान वीर बाबा के मन्दिर के सामने गोपीगंज से अमवा की तरफ जा रही ऑटो से आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में एक ऑटो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया। जहां श्रीकांत और पलटन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफकर दिया। दुर्घटना के बाद दोनों ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed