फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five incomplete projects of drinking water will be completed soon

पेयजल की अधूरी पांच परियोजनाएं जल्द होंगी पूरी

Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five incomplete projects of drinking water will be completed soon
औराई के जेठूपुर में जर्जर पेयजल टैंक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले के तीन ब्लाकों भदोही, औराई और ज्ञानपुर के अल्पसंख्यक जनसंख्या की अधिकता वाले गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए अब लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। शासन से मिले 6.5 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। कुल पांच परियोजनाओं से करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन से धन मिलते ही जलनिगम ने काम शुरू कराने की तैयारी तेज कर दिया है। जल निगम के अनुसार, यह परियोजनाएं ब्लाक भदोही के अर्जुनपुर, जद्दूपुर, ज्ञानपुर ब्लाक के गहरपुर, चकसुंदरपुर और औराई ब्लाक के जयरामपुर, माधोपुर के लिए चयनित हैं। करीब तीन वर्ष पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन विकास योजनांतर्गत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। वित्तीय 2019-20 में कुल 13 पेयजल परियोजनाओं को पूरा कराने की हरी झंडी मिली थी। कार्यदाई संस्था यूपीसीएलडीएफ (उप्र कंस्ट्रक्शन एंड लेबर डेवलपमेंट फेडरेशन) ने बीते वर्ष दुलमदासपुर, पल्हैया, कोल्हण, हिन्छनपुर, त्रिलोकपुर, मोहम्मदपुर, चकमसूद में बोरिंग, बाउंड्रीवाल, गेट, गिट्टी भराई, समतलीकरण, ओवरहेड टैंक समेत 50 फीसदी तक कार्य करा लिए हैं। लागत दर बढ़ने के कारण डेढ़ वर्ष तक न बजट मिल सका न लागत मूल्य बढ़ा। उठापटक के बाद शासन ने अधूरी पड़ी पेयजल योजना अर्जुनपुर, गहरपुर, जयरामपुर, माधोपुर, जद्दूपुर, चकसुंदरपुर की जिम्मेदारी यूपीसीएलडीएफ से हटाकर जलनिगम को सौंप दी। जलनिगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद ने बताया कि परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शासन से साढ़े छह करोड़ रुपये प्राप्त भी हो चुका है। विभागीय तकनीकी टीम लगभग 10 हजार परिवारों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed