{"_id":"66340350fc83b6f2e0042e67","slug":"five-bought-the-form-on-the-fourth-day-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-111651-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चौथे दिन पांच ने खरीदा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चौथे दिन पांच ने खरीदा पर्चा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा सीट पर 25 मई का होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों ने सात सेट नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन में अभी चार दिन शेष हैं। अब तक 35 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा है। जबकि केवल दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
भदोही लोकसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से ही जारी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में रिटर्निग आफिसर विशाल सिंह और सहायक रिटर्निग आफिसर भानसिंह से नामांकन पत्र प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को निर्दल उम्मीदवार ओम प्रकाश द्वारा ज्ञानचंद्र मिश्रा के लिए तीन सेट, भारतीय रिपब्लिक पार्टी (इंसान) से ललिता देवी के साथ निर्दल कृष्ण कुमार यादव, मुलायम सिंह यादव और राम सुंदर राय ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा। 29 अप्रैल से चल रहे नामांकन के दौरान पहले दिन 18, दूसरे दिन 10, तीसरे दिन और चौथे दिन पांच नामांकन पत्र मिलाकर अब तक 35 उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीदे चुके हैं। अब तक केवल दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें पीडीएम प्रत्याशी प्रेमचंद बिंद और राष्ट्रीय समाज पक्ष के उम्मीदवार रामप्रकाश शामिल हैं। नामांकन छह मई तक होना है। रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रमुख दलों की ओर से नामांकन किया जाना है। इसमें इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश शुक्रवार और भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद शनिवार को नामांकन करेंगे।