फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First vice president and five members of administrative positions today

प्रथम उपाध्यक्ष और पांच प्रशासनिक सदस्य पदों के परिणाम आज 

Thu, 12 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 12 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
 कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रथम  उपाध्यक्ष और पांच प्रशासनिक समिति के सदस्य पदों के लिए ई-वोटिंग बुधवार की शाम को समाप्त हो गई। गुरुवार को नोएडा में दोपहर दो बजे तक बचे लोग स्वयं जाकर मतदान कर सकते हैं। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। पांच मई से चल रही ई-वोटिंग में सदस्य पद पर खास चर्चा तो नहीं रही, लेकिन प्रथम उपाध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर जरूर लोग गुणा भाग करते नजर आए। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रथम उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी ओपी गर्ग, राजा शर्मा और शैलेंद्र गर्ग के बीच मुकाबला है। उप्र कोटे के तीन सदस्य पदों के लिए सात लोग आलोक बरनवाल, भरतलाल मौर्य, इश्तियाक खां, मो. अतहर, वासिफ अंसारी, संजय गुप्ता और उमेश कुमार गुप्ता मैदान में हैं जबकि कश्मीर की एक सीट पर गुलाम नबी भट्ट और शेख  आशिक अहमद व शेष भारत की एक सीट पर राजेश जैन और सुनील जैन के बीच सीधा  मुकाबला हो रहा है। मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों ने कुछ प्रत्याशियों पर यूजर आईडी और पासवर्ड मांग कर खुद से मतदान किए जाने की शिकायत की है। देशभर के कुल 1760 निर्यातक मतदाताओं के लिए ई-वोटिंग 11 मई की शाम पांच बजे तक हुई। परिषद ने पहले ही घोषित कर दिया है कि यदि कोई किसी कारण मतदान से वंचित रहता है तो वह 12 मई को 10 बजे से दो बजे तक खुद नोएडा आकर मतदान कर सकता है। हालांकि अधिसंख्य लोगों ने मतदान कर दिया है और अब लोगों की नजरें परिणाम पर लगी हैं, जो गुरुवार को दोपहर 2 बजे से आरंभ हो जाएंगी। पहली बार मतदान ई-वोटिंग से हो रहा है। चुनाव लड़ रहे उत्तर प्रदेश कोटे के सभी सातों प्रत्याशी भदोही जनपद के ही हैं, जो मतगणना और परिणाम के लिए बुधवार को ही नोएडा रवाना हो गए। सदस्य पदों पर नहीं, लेकिन प्रथम उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है, क्योंकि जो भी प्रथम उपाध्यक्ष निर्वाचित होगा, वह चेयरमैन पद रिक्त होते ही चेयरमैन पद संभाल लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed