फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   First they used to beat people and then loot their belongings five vicious robbers arrested

Bhadohi News : पहले करते थे मारपीट फिर लूट लेते थे सामान, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

Thu, 27 Feb 2025 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Feb 2025 06:43 PM IST
सार

लूट और छिनैती की चार घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि ये लुटेरे बहुत शातिर हैं। लूट से पहले योजना बनाकर मारपीट करते हैं और बाद में लूट की घटना को अंजाम देते हैं। बैखौफ लुटेरे लगातार घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाया और इन्हे पकड़ लिया।

विज्ञापन
First they used to beat people and then loot their belongings five vicious robbers arrested
पकड़े गए लुटेरे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम को बृहस्पतिवार को सफलता हाथ लगी। लूट और छिनैती की घटना करने वाले पांच शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ढाई हजार नकद, तमंचा, कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को नगुआ निवासी चंद्रजीत यादव ने पुलिस को सूचना दिया कि 10 फरवरी की रात में नगुआ ईट भट्टे के पास मोटरसाइकिल सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाशों ने मारपीट कर ढाई हजार नकद और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। एएसपी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने नेवादा पेट्रोल पंप के पास से लूटेरे ऋषि सरोज, अमित उर्फ गोलू, शनि गौतम निवासी लालीपुर, सुरेंद्र गौतम मनापुर और दीपक उपाध्याय निवासी पोखरा विजयगीर जौनपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके पास से चार एंड्राइड मोबाइल, ढाई हजार नकद, एक अवैध तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 फरवरी को सुरियावां के बीरमपुर में आई बारात से एक बाइक चुराए थे। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, ऐश खां, दिलशाद खां, श्याम जी यादव, योगेश कुमार, विष्णु सिंह, निर्मल कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed