फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire rained from the sky, the temperature crossed 42 degrees

Bhadohi News: आसमान से बरसी आग, तापमान 42 डिग्री के पार

Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, the temperature crossed 42 degrees
ज्ञानपुर। जिले में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार है, दिन का पारा चढ़ने के कारण गर्मी से लोग बेहाल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा रहा। एक्का-दुक्का राहगीर सफर करते देखे गए।
विज्ञापन

जिले में तापमान लगातार चढ़ता रहा है। दिन ब दिन तल्ख होती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। एक तरफ चिलचिलाती धूप और दूसरी तरफ गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम-काज होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। तपिश का असर देर शाम तक रहा। सूरज डूबने के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर इस कदर है कि पंखा और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही हैं। सड़क पर निकल रहे लोग रुमाल और गमछे का सहारा ले रहे हैं। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में यह तल्खी को देखते हुए लोग खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही पशुओं को भी सुरक्षित रखें। नियमित रूप से पानी का सेवन करें। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो सके।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी समाप्त में गरज-चमक के साथ बारिश होने के संभावना है। आगामी दो से तीनों दिनों के दरिम्यान मौसम का मिजाज अचानक से बदलेगा। इसका मुख्य कारण है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्याप्त चक्रवाती परिसंचरण और 23 मई से विकसित होने वाले पश्चिमी विक्षोम के कारण जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। यह बारिश खेती किसानी की दृष्टि से बेहद फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed