{"_id":"6018ecaed8d79f726a762d83","slug":"fire-in-agarbatti-factory-due-to-electric-fire-short-circuit-in-bhadoi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शार्ट सर्किट से अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शार्ट सर्किट से अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर राख
Tue, 02 Feb 2021 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार देर रात आग लगने से अगरबत्ती की फैक्ट्री जलकर राख हो गई। इसमें लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। इसमें सभी प्रोडक्ट, मशीनें जल गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के ठीक सामने देर रात विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे में सबकुछ जल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवतपुर गांव निवासी हरिदर्शन चौबे की पुत्री प्रगति ने अगरबत्ती के नाम से किराये का मकान लेकर अपनी फैक्ट्री लगाई थी।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात काम हो जाने के बाद वह फैक्ट्री में ताला लगाकर घर चली गई। इस दौरान देर रात शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई और फैक्टरी धू-धू कर जलने लगी। रात में जब फैक्ट्री से धुआं उठता देख पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की निगाह पड़ी, तो उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग से सबकुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि फैक्ट्री में लगी मशीनें, विद्युत बोर्ड, तैयार अगरबत्ती, उसके मटेरियल सब जलकर स्वाह हो गए। आग लगने से लगभग पांच छह लाख का नुकसान हुआ है।