फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire hydrant: Leaving the pipeline laid in the district hospital

फायर हाइडेंट : जिला अस्पताल में पाइपलाइन बिछाकर छोड़ा

Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire hydrant: Leaving the pipeline laid in the district hospital
गर्मी शुरू होते ही आगलगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन सजग नहीं है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में फायर हाइड्रेंट सिस्टम लगाने का कार्य बजट के अभाव में छह महीने से ठप है। अस्पताल में एक साल पहले करीब दो करोड़ की लागत से फायर हाइड्रेंट सिस्टम लगाने का कार्य शुरू हुआ था।
पिछले साल देश के कई अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसके बाद महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही में एक साथ आग से बचाव के लिए फायर हाइड्रेंट सिस्टम लगाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

ज्ञानपुर जिला अस्पताल परिसर में फायर हाइडेंट सिस्टम की पाइनलाइन बिछा दी गई है। अभी तक करीब 50 फीसदी कार्य पुरा हुआ है। छह महीने से काम ठप है।
अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, लैब, ओटी, पुरानी बिल्डिंग, ब्लड, राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र आदि के पास पाइप लाइन बिछ़ाई गई है। अस्पताल में रोजाना औसतन 800 से 900 की ओपीडी होती है। इसके अलावा 50 की इमरजेंसी होती है। एक्सरे, लैब मिलाकर कुल यहां रोजाना पांच हजार मरीज, तीमारदार आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही एक लाख लीटर की क्षमता का पानी के टैंक का निर्माण कराया जाएगा। पाइप में सेंसर डाला जाएगा। कनेक्शन, अग्निशमन के उपकरण समेत विभिन्न कार्य कराएं जाएंगे।

सेंसर डालने का मुख्य कारण है कि किसी भवन में धुंआ उठते ही अलार्म बजने लगेगी। जिससे कर्मचारी त्वरित आग को बुझा सकेंगे।
बताया कि फायर हाइड्रेंट सिस्टम कार्य इन दिनों बंद है। दूसरी किस्त अभी जारी नहीं हुई है। पैसा मिलने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। बजट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed