फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in the hut due to the spark of crackers, 35 goats died

Bhadohi News: पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, 35 बकरियां मरीं

Thu, 11 May 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut due to the spark of crackers, 35 goats died
ज्ञानपुर। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में मंगलवार की रात पटाखे से निकली चिंगारी से 35 बकरियों की मौत हो गई। गांव में आई बारात के दौरान छोड़े जा रहे पटाखे से निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। जिससे उसमें आग लग गया। आग लगने से उसमें बांधी 35 बकरियां झुलस गईं। गनीमत रहा कि आग की लपटें पास की झोपड़ियों तक नहीं पहुंची। कुढ़वा गांव निवासी राधेश्याम पाल के बेटी की शादी थी। जौनहरी, प्रयागराज से आई शादी में आए बाराती नाचते-गाते हुए दरवाजे पर पहुंचे। जहां द्वारचार की रस्म पूरी की जा रही थी। इधर बारात में छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी पड़ोसी राम अछैबर पाल की छप्पर में चली गई। जिससे छप्पर में आग लग गई। राम अछैबर बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते थे। उन्होंने छप्पर में ही अपनी बकरियां बांध रखी थीं। आग लगने के बाद बंधी बकरियों को भागने का भी मौका नहीं मिला और छप्पर में बंधी सभी 35 बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे अन्य झोपड़ियों तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकी थी। बकरी पालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी होते ही पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने पशु पालक के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रधान झल्लू राम ने बताया कि मरी हुई बकरियों को दफनाने के लिए कई बार लेखपाल से फोन कर भूमि चिह्नित किए जाने की मांग की गई, लेकिन लेखपाल की ओर से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। जिससे बकरियां ऐसी ही लावारिस पड़ी हैं। अगर उन्हें जल्द नहीं दफनाया गया तो संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed