{"_id":"651c5fa2a37b8e7ec6032204","slug":"fire-broke-out-in-cotton-factory-loss-of-rs-40-lakh-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-3976-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सूत कारखाने में आग लगी, 40 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सूत कारखाने में आग लगी, 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी में हुलासपुर मार्ग स्थित एक सूत कताई कारखाने में मंगलवार की सुबह आग लगने से भारी मात्रा में तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गए। घटना शार्ट सर्किट के कारण हुई। आग लगने के समय कारखाने में केवल दो मजदूर थे। मजदूरों के शोर मचाने पर वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए और आग बुझाने लगे। सूचना पर दमकल लेकर कर्मी पहुंचे। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
कारखाना संचालक देवेंद्र कुमार द्विवेदी पुत्र दूधनाथ निवासी कांवल (ज्ञानपुर) ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह शाम को घर आ गए थे। सुबह लगभग 9 बजे उनके मजदूरों ने आग लगने की सूचना दी तो वे दमकल विभाग को सूचित कर खुद कारखाने के लिए रवाना हो गए। बताया कि मौके पर जब पहुंचे तो आसपास पड़ोस के लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। बताया उनका मूल कारखाना मर्यादपट्टी में ही दूसरे स्थान पर है। हाल ही में हुलासपुर मार्ग पर किराये पर जगह लेकर दो नए ऑटोमेटिक मशीन लगाकर उन्होंने जाॅबवर्क शुरू किया था। आग से उनके दोनों स्वचालित मशीन और लगभग 20 लाख रुपये के कच्चा और तैयार माल जलकर पूरी तरह से खराब हो गए। उनके हिसाब से कुल लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने से कई घंटे कारखाने के आसपास धुंआ-धुआं हो गया था।