फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in a closed dyeing house, clothes burnt

Bhadohi News: बंद पड़े डाइंग हाउस में लगी आग, जले कपड़े

Wed, 24 Jun 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed dyeing house, clothes burnt
जयरामपुर में बंद पड़े ड्राइंग हाउस में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। संवाद
घोसिया। औराई कोतवाली के जयरामपुर में गांव में मंगलवार को बंद पड़े डाइंग हाउस में भीषण आग लग गई। आग लगने से डाई हाउस में रखे कपड़े पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग किन परिस्थितियों में लगी। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अग्निमशन की दो गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन

जयरामपुर निवासी राकेश कुठारी ने गांव में डाइंग हाउस खोल रखा था। वह इधर काफी दिनों से बंद चल रहा था। डाइंग हाउस में काफी संख्या में फालतू कपड़ों का ढेर हो गया। उसी ढेर में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन व पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही औराई अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दो गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी मिलते ही एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगी है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed