फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out due to short circuit in bag factory, loss of Rs 10 lakh

Bhadohi News: बैग फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Tue, 04 Nov 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in bag factory, loss of Rs 10 lakh
अईनछ गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जला सामान। संवाद - फोटो : udhampur news
ऊंज (भदोही)। थानाक्षेत्र के अइनछ गांव में सोमवार को सुबह शॉर्ट सर्किट से एक बैग निर्माण करने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इसमें मशीनें, कच्चा माल और तैयार बैग सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालकिन साइना बानो ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बगल में ही ‘अल्हान बैग’ नाम से छोटी इकाई स्थापित की थी। सोमवार तड़के करीब पांच बजे धुएं की गंध से ग्रामीण जागे तो देखा कि फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठ रही हैं। ग्रामीणों ने बाल्टी और मटकों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ देर में ही पूरा परिसर धधकने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को फोन किया गया। अग्निमशन वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग ने फैक्ट्री के अंदर रखीं पांच सिलाई मशीनें, रॉ मटेरियल जैसे कपड़ा, जिप, बकल और तैयार बैगों को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग फैक्ट्री से बाहर नहीं फैल पाई अन्यथा आसपास के मकान भी खतरे में पड़ सकते थे। साइना बानो ने बताया कि हमने मेहनत-मजदूरी से यह कारोबार शुरू किया था। कहा कि करीब 10 लाख का नुकसान हो गया है। मशीनें, कच्चा माल और ग्राहकों के ऑर्डर पर तैयार माल सब जल गया। अब परिवार का गुजारा मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ऊंज थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। बिजली की पुरानी वायरिंग और लोड अधिक होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। इकाई मालिक की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed