फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire breaks out in Madha, two protected animals burnt

Bhadohi News: मड़हे में लगी आग, दो संरक्षित पशु झुलसे

Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Madha, two protected animals burnt
कोइरौना थानाक्षेत्र के इटहरा गांव में वीरेंद्र सिंह के रिहायशी मड़हे में बृहस्पतिवार की आधी रात आग लग गई। इससे मड़हे में बंधी एक भैंस और एक पड़वा झुलस गए। दोनों की हालत चिंताजनक बनी है। मड़हे में रखा सभी घरेलू सामान अनाज, भूसा, कपड़े, चारपाई, तखत आदि जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार का लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात मड़हे से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज लपटों को देखकर परिजन जगे और शोरगुल मचाने लगे तो ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाया तब तक मड़हे में बंधी भैंस और पड़वा लपटों झुलस गए थे। गांव के शैलेंद्र भारती, बब्बू सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed