फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR lodged against 31 named persons, including the village administrator, and 70 unidentified persons for pelting stones at a police team

Bhadohi News: पुलिस टीम पर पथराव के मामले में ग्राम प्रशासक सहित 31 नामजद, 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 31 named persons, including the village administrator, and 70 unidentified persons for pelting stones at a police team
हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में सड़क पर बीते 29 सितंबर की शाम मुबारकपुर खोहिया निवासी मजदूर जितेंद्र राजभर का शव मिला था।
विज्ञापन

मुबारकपुर खोहिया गांव में 30 सितंबर को ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया था। समझाने पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
उपनिरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय की तहरीर पर शनिवार की रात हलधरपुर थाने में ग्राम प्रशासक रामप्रवेश राजभर सहित 31 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की माैत हार्ट अटैक से होने से पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तहरीर में उपनिरीक्षक का आरोप है कि जितेंद्र राजभर की हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर अनाश्वयक दबाव बनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुबारकपुर खोहिया गांव निवासी जितेंद्र राजभर शराब पीने का आदी था। रतनपुरा गांव निवासी पप्पू गुप्ता के यहां मजदूरी और वाहन चलाने का कार्य करता था। बीते 29 सितंबर की शाम जितेंद्र राजभर ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। वह पप्पू गुप्ता के मकान की सीढ़ी के पास लेटा था, जिसे पप्पू गुप्ता ने रास्ते से हटा दिया था।
घटना के तुरंत बाद मौके पर जितेंद्र के परिजनों के साथ उनके गांव के ग्राम प्रशासक राम प्रवेश राजभर और बिलौझा गांव निवासी विश्राम राजभर माैके पर पहुंचे।
आरोप है कि इन लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मकान मालिक पप्पू गुप्ता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस पर अनुचित दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हलधरपुर भगवान राम और सीओ मधुबन दिनेश दत्त मिश्र ने उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जितेंद्र के भतीजे रोशन ने शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
इसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 30 सितंबर की शाम पुलिस शव लेकर मुबारकपुर पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अपने दरवाजे पर रख दिया और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

रात 08:20 बजे जब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों व परिजनों को शांतिपूर्वक दाह संस्कार करने के लिए समझा रहे थे।
तभी ग्राम प्रशासक राम प्रवेश राजभर और विश्राम राजभर के उकसावे पर भीड़ उग्र हो गई। हमले में हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed