{"_id":"6aee38fbc60aa91bdd05ac3c","slug":"fir-filed-against-seven-people-including-the-husband-for-harassment-over-dowry-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-151112-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दहेज के लिए प्रताड़ित करनेे के आरोप में पति समेत सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दहेज के लिए प्रताड़ित करनेे के आरोप में पति समेत सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अभोली। थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति राहुल कुमार बिंद सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
पीड़िता शिवकुमारी ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह आठ अक्तूबर 2024 को राहुल कुमार बिंद निवासी उगईपुरा, भदोही के साथ हुआ था। विवाह के समय उनके माता-पिता ने नकदी व उपहार आदि दिए थे। कुछ समय बाद पति ने मोटरसाइकिल, रंगीन टीवी और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर वह लगातार मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि जेठ विनोद बिंद, कप्तान बिंद, गुड्डू बिंद और जेठानी शकुन्तला देवी, हीरावती बिंद, लक्ष्मना बिंद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शिवकुमारी ने बताया कि पति ने उनका और उनकी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा किया। वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता से भद्दे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। बीते 23 सितंबर की रात करीब 8 बजे पति ने उन्हें लात-घूंसों, बेलन और बेल्ट से पीटा। इस मारपीट में उनका दाहिना हाथ टूट गया। इसके बाद पांच अक्तूबर को पति ने फिर लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा। पति ने उनके कीमती गहने और साड़ी व अन्य कपड़े छीन लिए। उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्हें जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर मायके के पास एक सुनसान जगह पर धकेल दिया। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।