फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against the secretary who embezzled 1.23 crores by buying paddy

धान खरीदकर 1.23 करोड़ का गबन करने वाले सचिव पर एफआईआर

Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR against the secretary who embezzled 1.23 crores by buying paddy
चौरी/ज्ञानपुर (भदोही)। धान खरीद कर बगैर मिल को भेजे फर्जी चालान निकालने और एक करोड़ 23 लाख रुपये के गबन के आरोप में बरवां साधन सहकारी समिति के सचिव पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पीसीएफ के जिला प्रबंधक अभयराज सिंह की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बरवां साधन सहकारी समिति पर कुल 11685.08 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। इसका मूल्य दो करोड़ 26 लाख 69 हजार रुपये था। नियम के अनुसार सभी धान को राइस मिलर के यहां भेजना चाहिए था, लेकिन सचिव संतोष शुक्ला ने महज 5330.20 क्विंटल ही धान मिलर के यहां भेजा। शेष 6354.88 क्विंटल यानी एक करोड़ 23 लाख 28 हजार 467 रुपये का धान मिलर के यहां न भेजकर अन्यत्र भेज दिया। इतना ही नहीं जहां-जहां के मिलर से संबद्धता थी वहां कुछ बताए बिना ही फर्जी तरीके से चालान निकाल लिया। इस तरह से धान कहीं और भेजकर फर्जी दिखा दिया कि धान को विभिन्न राइस मिलरों के यहां भेज दिया गया है। इस मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि सचिव ने फर्जीवाड़ा करके एक करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक का गबन किया है। ऐसे में आरोपी सचिव संतोष कुमार शुक्ला निवासी सिरिहिरा, कपसेठी, जिला वाराणसी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। चौरी थाने के उप निरीक्षक प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक अभयराज सिंह की तहरीर पर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चौरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed